निःशुल्क शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और आर्थिक सहायता से छात्रों को मिल रहा संपूर्ण विकास का अवसर
रायगढ़, शासन की महत्वाकांक्षी “मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना” के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च 2026 से शुरू हो गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 (रात्रि 12 बजे तक) निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया जाएगा।

प्रदेश की राजधानी रायपुर में 26 जुलाई 2010 को शुरू किए गए प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उपलब्ध कराना है। वर्तमान में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 17 संस्थाएं संचालित हैं, जिनमें 7120 सीटें स्वीकृत हैं, जबकि 6064 सीटों पर वर्तमान में विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
इस वर्ष रायपुर एवं जगदलपुर में सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश खोले गए हैं। वहीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए दुर्ग जिले के पाटन में नवीन प्रयास बालक आवासीय विद्यालय तथा जांजगीर-चांपा में नवीन कन्या आवासीय विद्यालय प्रारंभ किया गया है। इसके अलावा वर्ष 2023-24 से अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए रायपुर में नवीन प्रयास बालक आवासीय एवं बिलासपुर में कन्या आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। प्रयास आवासीय विद्यालयों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रहने, खाने, गणवेश, पुस्तकों और कोचिंग की सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई के साथ इंजीनियरिंग, मेडिकल, सीए/सीएस, क्लैट और एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाती है।
विद्यालयों में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी एवं कंप्यूटर लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों को निःशुल्क स्टडी मटेरियल एवं कोचिंग पुस्तिकाएं प्रदान की जाती हैं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए शुल्क भी शासन द्वारा वहन किया जाता है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल एवं मनोरंजन की सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए 2 हजार रुपए प्रतिमाह (12 माह) की छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके अलावा, जो विद्यार्थी आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, एमबीबीएस जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों में चयनित होते हैं, उन्हें लैपटॉप या आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आईआईटी में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 40 हजार रुपए की अतिरिक्त सहायता भी दी जाती है। इसके साथ ही “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना” के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आईआईटी, एआईआईएमएस, आईआईएम, एनएलयू और एमबीबीएस जैसे संस्थानों में प्रवेश हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है। इसके लिए अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना तथा पालक की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है, जिसमें ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है। सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में मेरिट के आधार पर प्राथमिकता दी जाती है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर विभागीय वेबसाइटhttps://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detailपर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला कार्यालय या निकटतम प्रयास आवासीय विद्यालय से संपर्क किया जा सकता है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में 26 जुलाई 2010 को शुरू किए गए प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उपलब्ध कराना है। वर्तमान में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 17 संस्थाएं संचालित हैं, जिनमें 7120 सीटें स्वीकृत हैं, जबकि 6064 सीटों पर वर्तमान में विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
इस वर्ष रायपुर एवं जगदलपुर में सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश खोले गए हैं। वहीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए दुर्ग जिले के पाटन में नवीन प्रयास बालक आवासीय विद्यालय तथा जांजगीर-चांपा में नवीन कन्या आवासीय विद्यालय प्रारंभ किया गया है। इसके अलावा वर्ष 2023-24 से अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए रायपुर में नवीन प्रयास बालक आवासीय एवं बिलासपुर में कन्या आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। प्रयास आवासीय विद्यालयों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रहने, खाने, गणवेश, पुस्तकों और कोचिंग की सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई के साथ इंजीनियरिंग, मेडिकल, सीए/सीएस, क्लैट और एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाती है।
विद्यालयों में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी एवं कंप्यूटर लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों को निःशुल्क स्टडी मटेरियल एवं कोचिंग पुस्तिकाएं प्रदान की जाती हैं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए शुल्क भी शासन द्वारा वहन किया जाता है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल एवं मनोरंजन की सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए 2 हजार रुपए प्रतिमाह (12 माह) की छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके अलावा, जो विद्यार्थी आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, एमबीबीएस जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों में चयनित होते हैं, उन्हें लैपटॉप या आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आईआईटी में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 40 हजार रुपए की अतिरिक्त सहायता भी दी जाती है। इसके साथ ही “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना” के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आईआईटी, एआईआईएमएस, आईआईएम, एनएलयू और एमबीबीएस जैसे संस्थानों में प्रवेश हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है। इसके लिए अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना तथा पालक की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है, जिसमें ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है। सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में मेरिट के आधार पर प्राथमिकता दी जाती है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर विभागीय वेबसाइटhttps://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detailपर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला कार्यालय या निकटतम प्रयास आवासीय विद्यालय से संपर्क किया जा सकता है।