BREAKING

ताज़ा खबरदेश दुनिया खबर

CSK को रौंदकर टॉप पर पहुंची RCB, लगातार तीसरी हार के बाद चेन्नई पर मंडरा रहा खतरा, देखें प्वाइंट्स टेबल का हाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को अपने होम ग्राउंड पर आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 43 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। बेंगलुरु की यह सीजन की दूसरी जीत है, जबकि चेन्नई की यह लगातार तीसरी हार है। इस जीत के साथ ही बेंगलुरु अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स का नेट रन रेट बहुत खराब हो गया है, जो अब उसे कठिन स्थिति में डाल रहा है।

आरसीबी ने अपने होम ग्राउंड पर धमाकेदार जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल किया है। बेंगलुरु के 2 मैचों में 2 जीत के बाद 4 अंक हो गए हैं, और उनका नेट रन रेट +2.501 का है।

बेंगलुरु ने पहले हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा, दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स, तीसरे पर दिल्ली कैपिटल्स और चौथे पर पंजाब किंग्स हैं, जिनके भी 4-4 अंक हैं। ये सभी टीमें 2-2 मैच खेल चुकी हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर उनकी स्थिति अलग-अलग है।

NoटीमेंPWLTNRPTSNRR
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु220004+2.501
2राजस्थान रॉयल्स220004+2.233
3दिल्ली कैपिटल्स220004+1.170
4पंजाब किंग्स220004+0.637
5सनराइजर्स हैदराबाद312002+0.275
6मुंबई इंडियंस211002-0.206
7लखनऊ सुपर जायंट्स211002-0.542
8गुजरात टाइटन्स202000-0.424
9कोलकाता नाइट राइडर्स202000-1.964
10चेन्नई सुपर किंग्स303000-2.517

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में लगातार तीसरी हार का सामना किया है। हालांकि, उसके पास 11 मैच अभी बाकी हैं, और सीजन लंबा है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या उसका नेट रन रेट है, जो -2.517 है, जो सभी टीमों में सबसे खराब है। चेन्नई को अपने बचे हुए मैचों में ज्यादा से ज्यादा जीत दर्ज करनी होगी और बड़े अंतर से जीतकर अपने नेट रन रेट को सुधारने की कोशिश करनी होगी। फिलहाल, वह अंक तालिका में सबसे नीचे है।

RCB ने चेन्नई को 43 रनों से हराया। इस जीत में टिम डेविड (नाबाद 70) और देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के शानदार अर्धशतकों के साथ गेंदबाजों का भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा। बेंगलुरु ने 3 विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पडीक्कल (29 गेंद, 5 चौके, 2 छक्के) और डेविड (25 गेंद, 3 चौके, 8 छक्के) ने धमाकेदार हिटिंग की। कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में एक चौका और छह छक्कों के साथ नाबाद 48 रन बनाए, जबकि फिल सॉल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

चेन्नई की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए शीर्ष क्रम के चरमराने से उबर नहीं सकी। हालांकि, सरफराज खान ने 50 रन की पारी खेली, लेकिन वह अकेले ही टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। चेन्नई की टीम 19.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई। सरफराज के अलावा प्रशांत वीर ने 43 रन और जेमी ओवरटन ने 37 रन बनाए।

Related Posts