BREAKING

ताज़ा खबर

न्यू चंडीगढ़ में कैसा रहेगा पिच का मिजाज और क्या होगी टॉस की भूमिका? जानिए

IPL 2026 का काफिला आज न्यू चंडीगढ़ पहुंच जाएगा। टूर्नामेंट के 19वें सीजन के चौथे मैच में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स की भिड़ंत होगी। पिछले बार की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स आज अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि एक बार की विजेता गुजरात की टीम भी पहला ही मैच खेलने उतरेगी। न्यू चंडीगढ़ में मुकाबला खेला जाएगा, जहां अभी तक बहुत कम मैच आईपीएल के आयोजित हुए हैं। ऐसे में जान लीजिए कि यहां की पिच रिपोर्ट क्या कहती है? किसे फायदा मिलने वाला है और किसे दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानंपुर में बने महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 11 आईपीएल के मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 6 मुकाबले उन टीमों ने जीते हैं, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी की है, जबकि 5 मैच रन चेज करते हुए भी टीमों ने जीते हैं। हाईएस्ट टोटल इस मैदान पर आईपीएल में 228 है, जबकि सबसे छोटा स्कोर 95 रहा है। पहली पारी का औसत स्कोर यहां 169 है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रन यहां खूब बनते हैं। इस मैदान की पिचों का रवैया थोड़ा सा अलग देखा जाता है, क्योंकि कभी तो गेंदबाजों को तो कभी बल्लेबाजों को मदद मिलती है।

IPL 2026 News in Hindi – आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

टॉस की बात करें तो यहां टॉस जीतने वाली टीम ज्यादा मुकाबले जीतती है। आईपीएल के ही आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां 11 मुकाबले खेले गए हैं और 7 बार उस टीम को जीत मिली है, जिसने टॉस जीता है। विकेट गिरने का औसत यहां 23.35 है, जबकि गेंदबाजों का इकॉनमी रेट 8.80 का है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि गेंदबाजों के लिए ये पिच अच्छी नहीं है। एक शतक भी इस मैदान पर हमें देखने को मिला है, जो पिछले साल पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्या ने बनाया था। इंटरनेशनल टी20 मैच यहां दो ही खेले गए हैं।

Related Posts