विजय और त्रिशा फिल्म प्रोड्यूसर कलापति एस सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे की शादी में नजर आए जो चेन्नई में हुई थी गुरुवार को। दोनों साथ में वेन्यू पर पहुंचे और फिर कपल के साथ फोटोज भी क्लिक की। इतना ही नहीं दोनों फिर साथ में रिसेप्शन से बाहर जाते भी दिखे।
विजय ने इस दौरान गोल्ड सिल्क शर्ट पहनी थी वेष्टि के साथ। वहीं त्रिशा ने सिल्क साड़ी पहनी थी।
बता दें कि संगीता ने अपनी पेटिशन में यह दावा किया कि एक्टर का एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर चल रहा है दूसरी एक्ट्रेस के साथ। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि इससे उन्हें इमोशनल दर्द हुआ है और काफी मेंटली सफर भी किया है।
पेटिशन के मुताबिक विजय ने पहले उन्हें यह कहा कि रिलेशनशिप को वह खत्म कर देंगे। लेकिन उन्होंने फिर भी दूसरी एक्ट्रेस के साथ रिलेशन जारी रखा।
विजय और संगीता की बात करें तो दोनों पहली बार 1996 में मिले। दोनों ने 1998 में यूके में शादी की। इसके बाद दोनों ने 1999 में हिंदू रीति रिवाज से भी शादी की। दोनों के 2 बच्चे एक बेटा जैसन और बेटी धिव्या हैं।
विजय और त्रिशा साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं जिसमें घिल्ली(2004), तिरुपाति(2005), आति(2006), कुरुवि(2008) और लियो(2023) शामिल है।
हाल ही में त्रिशा ने एक स्टेटमेंट जारी किया था जिसमें वह अपने नाम को लेकर हो रही कॉन्ट्रोवर्सी पर बात की जब तमिलनाडु बीजेपी प्रेजिडेंट नैनार नागेंद्रन ने विजय और त्रिशा को लेकर कमेंट किया। त्रिशा ने एक्स पर लिखा कि वह नहीं चाहतीं कि उनका नाम किसी गलत चीजों के साथ जुड़े और वह किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से एफिलिएटेड नहीं हैं।
विजय और त्रिशा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो विजय की लास्ट फिल्म है जन नायकन। पॉलिटिकल जर्नी शुरू करने से पहले यह विजय की आखिरी फिल्म है जो अभी रिलीज नहीं हुई हैछ। वहीं त्रिशा अब विश्वमभरा और करुपु में नजर आएंगी।
हालांकि जन नायकन को लेकर भी अलग विवाद चल रहा है। फिल्म सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन पर अटकी हुई है। विजय के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि ये उनके एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म है। इसके बाद वह पॉलिटिकली एक्टिव होंगे।





