BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

होली पर तीन दिन बंद रहेगी जंगल सफारी

रायपुर। नवा रायपुर स्थित एशिया की सबसे बड़ी मानव-निर्मित जंगल सफारी होली की छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए अहम सूचना है। 3 से 5 मार्च 2026 तक सफारी परिसर आम दर्शकों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। सफारी प्रबंधन के अनुसार होली पर्व के दौरान भीड़भाड़ और अव्यवस्था की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही हर वर्ष इस अवधि में वार्षिक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य भी संपादित किया जाता है। इसी के मद्देनजर तीन दिनों तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
इस संबंध में संचालक सह वनमंडलाधिकारी द्वारा प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अरुण कुमार पांडेय प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन, छत्तीसगढ़ ने स्वीकृति प्रदान की है। आदेश के अनुसार 3 से 5 मार्च तक किसी भी पर्यटक को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रबंधन का कहना है कि होली के दौरान सफारी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढऩे की आशंका रहती है। इससे शासकीय संपत्ति और वन्यजीव क्षेत्र को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

Related Posts