BREAKING

ताज़ा खबरदेश दुनिया खबर

‘दिल को बाजार नहीं बनाया’, तलाक की खबरों के बीच ज्योति सिंह का वायरल पोस्ट, क्या पवन सिंह पर कसा तंज?

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की शादीशुदा जिंदगी लंबे समय से तनाव में है और मामला अब कोर्ट तक पहुंच चुका है। इसी बीच ज्योति सिंह का एक सोशल मीडिया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे कई लोग पवन सिंह पर तंज मान रहे हैं।

ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मॉडर्न लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में एक इमोशनल गाना बज रहा है कि दिल में अब कोई ख्याल भी नहीं है, तेरे जाने का मलाल भी नहीं है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि मैं खुद पर गर्व करती हूं। मैंने दिल को दिल रहने दिया, बाजार नहीं बनाया। हालांकि उन्होंने कहीं भी पवन सिंह का नाम नहीं लिया, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए फैंस इसे उनके रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं।

पवन सिंह ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है और वह इस रिश्ते से अलग होना चाहते हैं। दूसरी ओर, ज्योति सिंह ने एलिमनी के तौर पर एक मकान और करीब 10 करोड़ रुपये की मांग की है। यही वजह है कि दोनों के बीच विवाद और गहरा गया है। हाल ही में पवन सिंह को कोर्ट में पेश होते देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को होनी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी दिन कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है।

बीते दिनों पवन सिंह का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया। खासकर महिमा सिंह के साथ उनके लिंकअप की खबरों ने तूल पकड़ा। हालांकि पवन सिंह ने इन खबरों को खारिज करते हुए साफ कहा कि वह किसी रिश्ते में नहीं हैं। फिलहाल, सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह का यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं। अब सबकी नजर 25 मार्च की सुनवाई पर टिकी है, जहां इस विवाद की दिशा तय हो सकती है।

Related Posts