आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। हांलाकि टीम इंडिया ने 19.2 ओवर में 199 रन बनाकर इस मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया, लेकिन एक कैरेबियाई बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में बड़ा कारनामा कर दिया।
दरअसल, कैरेबियाई टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोवमन पॉवेल ने अंतिम ओवर्स में बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 34 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने तीन चौके और दो छक्के भी लगाए। उनकी इस पारी ने वेस्टइंडीज की पारी को मजबूती दी और उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
रोवमन पॉवेल ने टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के पूरे किए। वेस्टइंडीज की टीम ने अब तक कई बड़े खिलाड़ी दिए हैं जिन्होंने शानदार छक्के लगाए हैं, जिनमें क्रिस गेल, निकोलस पूरन और कायरन पोलार्ड शामिल हैं। लेकिन रोवमन पॉवेल अब वेस्टइंडीज के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के पूरे किए। उन्होंने यह उपलब्धि अपने 117वें टी20 इंटरनेशनल मैच में हासिल की। इसके बाद टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज का नाम निकोलस पूरन है, जिन्होंने अब तक 149 छक्के लगाए।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- रोवमन पॉवेल – 150 छक्के
- निकोलस पूरन – 149 छक्के
- एविन लुईस – 136 छक्के
- क्रिस गेल – 124 छक्के
- शिमरन हेटमायर – 99 छक्के
टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 7वें खिलाड़ी हैं रोवमन पॉवेल। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर केवल सातवें ऐसे बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 150 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 205 छक्के लगाए। दूसरे नंबर पर यूएई के मुहम्मद वसीम हैं, जिन्होंने 193 छक्के लगाए।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- रोहित शर्मा (भारत) – 205 छक्के
- मुहम्मद वसीम (यूएई) – 193 छक्के
- सूर्यकुमार यादव (भारत) – 177 छक्के
- जोस बटलर (इंग्लैंड) – 174 छक्के
- मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) – 173 छक्के
- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) – 150 छक्के
- रोवमन पॉवेल (वेस्टइंडीज) – 150 छक्के
भारत ने जीता मुकाबला
टीम इंडिया ने कोलकता के ईडन गार्डन्स में इतिहास रच दिया। टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज कर दिया। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन रहे। इसके साथ ही भारतीय टीम ने T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के द्वारा दिए गए स्कोर को 5 विकेट शेष रहते 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। भा





