BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

ड्रग्स केस में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. रायपुर कमिश्नरेट बनने के बाद शहर में सूखे नशे की बिक्री पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर पुलिस शिकंजा कस्ते जा रही है. राजधानी के नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है. पुराने मामलों में फरार अरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. कबीर नगर क्षेत्र के पुराने एनडीपीएस मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. खारुन नदी रेलवे ब्रिज के नीचे जमीन में छिपाए गए 1.5 लाख रुपए की हेरोईन को बरामद किया गया है. इस मामले में एक आरोपी महिला को जेल भेजा जा चुका है. 

जानकारी के अनुसार, मामला पश्चिम जोन के कबीर नगर थाना क्षेत्र का है. 27 दिसंबर, 2025 को कबीर नगर के फेस 1 में पति-पत्नी को घर से हेरोइन बेचते गिरफ्तर कर किया गया था. हरप्रीत कौर से 16.01 ग्राम और जोधा सिंह से 8.06 ग्राम हेरोइन बरमाद किया गया था. इसी प्रकरण में सुखराज सिंह और सत्यम चंद्राकर फरार थे.

जमीन में छिपाया था हेरोइन

बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा. कार्रवाई के दौरान पता चला कि सुखराज सिंह ने खारून रेलवे ब्रिज के नीचे जमीन में 7.12 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) छिपाया गया था, जिसकी कीमत 1,40,000 रुपए आंकी गई. 

गिरफ्तार आरोपी 

01) सुखराज सिंग पिता संतोख सिंग उम्र 27 वर्ष साकिन सनातन नगर कोहका भिलाई सड़क नं. 14, म.नं. 14, थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)

02)सत्यम चन्द्राकर पिता दिलीप चन्द्राकर उम्र 28 वर्ष साकिन सुंदर नगर वासुदेव अस्पताल के सामने चन्द्राकर काम्पलेक्स थाना डीडी नगर रायपुर (छ.ग.)

Related Posts