BREAKING

ताज़ा खबरदेश दुनिया खबर

गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार

मुंबई, घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया।


बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 146.26 अंक की गिरावट के साथ 82,480.40 अंक पर खुला और इसके बाद इसमें उतार-चढ़ाव देखा गया। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 69.67 अंक (0.08 प्रतिशत) नीचे 82,557.09 अंक पर था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 47.50 अंक टूटकर 25,423.60 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 16 अंक यानी 0.06 फीसदी उतरकर 25,455.10 अंक पर रहा।

वृहत बाजार में ज्यादा गिरावट थी और मझौली तथा छोटी कंपनियों के सूचकांक नीचे चल रहे थे। आईटी, ऑटो, मीडिया, धातु, सार्वजनिक बैंक, तेल एवं गैस और रसायन समूहों के सूचकांक लाल निशान में थे। फार्मा, स्वास्थ्य, निजी बैंक और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में तेजी थी।
सेंसेक्स की गिरावट में इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अडानी पोर्ट्स का ज्यादा योगदान रहा। एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर ऊपर चल रहे थे।

Related Posts