BREAKING

देश दुनिया खबर

सावधान! इन 3 गलतियों की वजह से बंद हो सकता आपका Aadhaar, तुरंत ऐसे चेक करें स्टेटस, वरना बाद में पछताएंगे

आज के समय में Aadhaar कार्ड हर जरूरी काम के लिए इस्तेमाल होता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कुछ खास गलतियों की वजह से Aadhaar डिएक्टिवेट भी हो सकता है। अगर आपका Aadhaar बंद हो गया, तो कई जरूरी काम अचानक रुक सकते हैं और बाद में बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। अक्सर लोग बायोमेट्रिक अपडेट समय पर नहीं कराते, गलत जानकारी भर देते हैं या अपने Aadhaar का स्टेटस चेक ही नहीं करते। कई मामलों में डुप्लीकेट एंट्री या गलत दस्तावेज भी परेशानी की वजह बन जाते हैं। अच्छी बात यह है कि आप घर बैठे ऑनलाइन कुछ ही मिनटों में यह चेक कर सकते हैं कि आपका Aadhaar एक्टिव है या नहीं।

किन कारणों से Aadhaar हो सकता है डिएक्टिवेट?

1. डुप्लीकेट Aadhaar बन जाना: अगर किसी व्यक्ति के नाम पर गलती से दो Aadhaar नंबर जारी हो जाते हैं, तो UIDAI जांच के बाद उनमें से एक नंबर को डिएक्टिवेट कर देता है। ऐसा कभी-कभी दोबारा एनरोलमेंट कराने या पुराना रिकॉर्ड सही तरीके से अपडेट न होने की वजह से हो सकता है। UIDAI के नियम के अनुसार एक व्यक्ति के पास सिर्फ एक ही वैध Aadhaar नंबर होना चाहिए। इसलिए दोबारा Aadhaar बनवाने से पहले अपना स्टेटस जरूर चेक करें

2. बायोमेट्रिक गड़बड़ी या बार-बार फेल होना

Aadhaar में आपकी उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट) और आंखों की स्कैन (आईरिस) जैसी बायोमेट्रिक जानकारी जुड़ी होती है। अगर बार-बार ऑथेंटिकेशन के दौरान फिंगरप्रिंट या आईरिस मैच नहीं होते, तो सिस्टम अलर्ट हो सकता है। इसी वजह से UIDAI समय-समय पर बायोमेट्रिक अपडेट कराने की सलाह देता है, ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न हो।

3. गलत या फर्जी जानकारी देना

अगर Aadhaar बनवाते समय नाम, जन्मतिथि, पता या अन्य जानकारी गलत दी गई हो, या फर्जी दस्तावेज लगाए गए हों, तो जांच के बाद Aadhaar डिएक्टिवेट किया जा सकता है। UIDAI साफ कहता है कि गलत जानकारी देना कानूनन गलत है। अगर आपके Aadhaar में कोई गलती है, तो उसे जल्द से जल्द अपडेट करा लेना बेहतर है। सही जानकारी रहने से न सिर्फ Aadhaar एक्टिव रहता है, बल्कि बैंक और सरकारी काम भी बिना रुकावट चलते हैं।

ऐसे चेक करें आपका Aadhaar एक्टिव है या नहीं

आप घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप Aadhaar Status देख सकते हैं। Authentication History चेक कर सकते हैं। अगर बार-बार ऑथेंटिकेशन फेल दिख रहा है, तो आपको अपडेट की जरूरत हो सकती है।

अब घर बैठे बनवाएं डुप्लीकेट Aadhaar

अब परिवार के सदस्य ऑनलाइन मृत रिश्तेदार का Aadhaar बंद कर सकते हैं। इसके लिए MyAadhaar पोर्टल की सुविधा दी गई है। अपने Aadhaar नंबर और OTP से लॉग इन करें। ‘Report Death of a Family Member’ ऑप्शन चुनें। मृत व्यक्ति का Aadhaar नंबर, नाम, मृत्यु की तारीख, मृत्यु रजिस्ट्रेशन नंबर और रिश्ता दर्ज करें। मृत्यु प्रमाण पत्र अपलोड करें। सेल्फ डिक्लेरेशन सबमिट करें। जांच पूरी होने के बाद लगभग 90 दिनों के अंदर UIDAI Aadhaar को डिएक्टिवेट कर देता है।

Related Posts