BREAKING

खेलताज़ा खबर

एक ओवर ने दिखा दी पूरे क्रिकेट की झलक

क्रिकेट फैंस मैच के दौरान अगर सबसे ज्यादा रोमांचित होते हैं तो वो चौके-छक्कों की बारिश और विकेटों से ही है, ये तो सच है। क्रिकेट का असली मजा तो तभी आता है, जब अपनी पसंदीदा टीम लगातार चौकों-छक्कों की बरसात करे और सामने वाली टीम को पस्त कर दे। इसके अलावा खिलाडिय़ों का आउट होना या आखिर बाल अगर जीत तय कर रहा हो, तो रोमांचक की हदें पार हो जाती हैं। एक क्रिकेट मैच में चौके, छक्के, विकेट, नो बॉल, वाइड बॉल, हैट्रिक चांस का काफी मायने रखता है और दर्शक भी इन्हीं सबका हर बल्लेबाज से उम्मीद रखते हैं। लेकिन यदि आपको सिर्फ एक ओवर में ही पूरे क्रिकेट मैच की झलक देखने मिल जाए तो कैसे रहेगा? यकीन नहीं हो रहा है, लेकिन ऐसा हुआ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के रविवार, 8 फरवरी को खेले गए आयरलैंड बनाम श्रीलंका मैच में।जब श्रीलंकाई टीम बल्लोबाजी कर रही थी, तब एक ऐसा अजब-गजब लम्हा देखने को मिला। 19वें में ओवर आयरलैंड की ओर से बैरी मैककार्थी गेंदबाजी करने आए। मैककार्थी ने 11 गेंद का ओवर फेंका। जिसमें उसकी बॉल पर वाइड, नो बॉल से लेकर चौके-छक्के लगे, इतना ही नहीं मैककार्थी ने इस ओवर में 2 विकेट भी झटक लिए थे। मैककार्थी ने ओवर की पहली ही गेंद पर 13 रन दे दिए थे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पहले प्रयास में वो नो-बॉल कर बैठे जिस पर कामिंदु मेंडिस ने चौका लगाया। अगले 2 प्रयास वाइड रहे। वहीं पहली ऑफिशियल गेंद पर मेंडिस ने छक्का लगा दिया। इस तरह मैककार्थी एक गेंद में 13 रन दे चुके थे।दूसरी गेंद पर 2 रन आए, उसके बाद फिर एक वाइड और तीसरी ऑफिशियल गेंद पर भी 2 रन आए। चौथी गेंद पर कामिंदु मेंडिस 44 रन बनाकर आउट हो गए। अगली ही गेंद पर उन्होंने दासुन शनाका को जीरो पर आउट कर दिया। जब छठी गेंद की बारी आई तो मैककार्थी फिर एक वाइड कर बैठे। अंतिम गेंद डॉट रही। इस तरह पूरे ओवर में 11 गेंद फेंकी गईं, जिनमें कुल 19 रन बने। दरअसल इसी ओवर में उन्हें हैट्रिक चांस भी मिला था, लेकिन वो लगातार 3 गेंदों पर विकेट लेने से चूक गए।मैककार्थी का पूरा ओवर4 (नो बॉल), वाइड, वाइड, 6, 2, वाइड, 2, विकेट, विकेट, वाइड, 0।श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से हरायाआपको बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 का छठा मुकाबला कोलंबो में 8 फरवरी को ग्रुप बी की श्रीलंका और आयरलैंड की टीमों के बीच खेला गया था। इस मैच में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से हराकर वैश्विक टूर्नामेंट में अपने अभियान का शानदार आगाज किया। कामिंदु मेंडिस की तूफानी पारी और कुसल मेंडिस के अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए। वहीं इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 19.5 ओवर में 143 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।

Related Posts