BREAKING

Blog

सकीबुल गनी ने तोड़ा वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड, लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने

सकीबुल गनी ने विजय हजारे ट्रॉफी में शतक लगाते ही इतिहास रच दिया। सकीबुल गनी के नाम अब लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड हो गया है। बिहार के कप्तान गनी ने रांची में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ चल रहे विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच में महज 32 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने भी 36 गेंदों में अपना शतक बनाया था।

सकीबुल गनी ने विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाकर पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उनसे पहले लिस्ट ए में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज़ सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह के नाम था। अनमोलप्रीत ने 21 दिसंबर, 2024 को अहमदाबाद में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच में पंजाब के लिए 100 रन बनाने के लिए सिर्फ 35 गेंदों का सामना किया। उस मैच में, 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अनमोलप्रीत 45 गेंदों में 115 रन बनाकर नाबाद रहे।

लिस्ट ए क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा सबसे तेज शतक

खिलाड़ीटीमगेंदेंविरोधी टीमस्थलतारीख
साकिबुल गनीबिहार32अरुणाचल प्रदेशरांची25 दिसंबर, 2025
अनमोलप्रीत सिंहपंजाब35अरुणाचल प्रदेशअहमदाबाद21 दिसंबर, 2024
वैभव सूर्यवंशीबिहार36अरुणाचल प्रदेशरांची25 दिसंबर, 2025
युसूफ पठानबड़ौदा40महाराष्ट्रअहमदाबाद16 फरवरी, 2010
उर्विल पटेलगुजरात41अरुणाचल प्रदेशचंडीगढ़27 नवंबर, 2023
अभिषेक शर्मापंजाब42मध्य प्रदेशइंदौर28 फ़रवरी, 2021

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज़ सेंचुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ जेक फ्रेज़र-मैकगर्क के नाम है। दिल्ली कैपिटल्स के इस पूर्व स्टार खिलाड़ी ने 8 अक्टूबर, 2023 को एडिलेड में तस्मानिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ़ 29 गेंदों में 100 रन बनाए थे। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तजे शतक बनाने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है। डिविलियर्स ने महज 31 गेंदों में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।

लिस्ट ए क्रिकेट (इंटरनेशनल एवं घरेलू) में सबसे तेज़ शतक

खिलाड़ीदेशटीमगेंदेंविरोधी टीमस्थलतारीख
जेक फ्रेजर-मैकगर्कऑस्ट्रेलियासाउथ ऑस्ट्रेलिया29तस्मानियाएडिलेड8 अक्टूबर, 2023
एबी डीविलियर्ससाउथ अफ्रीकासाउथ अफ्रीका31वेस्ट इंडीजजोहान्सबर्ग18 जनवरी, 2015
अनमोलप्रीत सिंहभारतपंजाब35अरुणाचल प्रदेशअहमदाबाद21 दिसंबर, 2024
ग्राहम रोसइंग्लैंडसमरसेट36डेवॉनटॉर्क्वे27 जून, 1990
कोरी एंडरसनन्यूजीलैंडन्यूजीलैंड36वेस्ट इंडीजक्वीनस्टाउन1 जनवरी, 2014
वैभव सूर्यवंशीभारतबिहार36अरुणाचल प्रदेशरांची25 दिसंबर, 2025
शाहिद अफरीदीपाकिस्तानपाकिस्तान37श्रीलंकानैरोबी4 अक्टूबर, 1996
रोवमैन पॉवेलवेस्ट इंडीजजमैका38लीवार्ड आइलैंड्सबेस्सेटेरे24 नवंबर, 2019
संदुन वीरक्कोडीश्रीलंकासिन्हालेस स्पोर्ट्स क्लब39बर्गर रिक्रीएशन क्लबकोलंबो (बर्गर)19 दिसंबर, 2019
युसूफ पठानभारतबड़ौदा40महाराष्ट्रअहमदाबाद16 फरवरी, 2010

Related Posts