सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। वैसे तो सभी फल अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते है लेकिन सेब यानि (Apple) के सेवन के अनेक फायदे होते है। अगर हम डॉक्टर से खर्चे से बचना चाहते है तो, रोजाना की डाइट में एक सेब शामिल कर लेना चाहिए। सेब में प्रचुर मात्रा के साथ विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जो कई तरीके से सेहत को फायदा पहुंचाते है।

सेब के अलावा इसके छिलके में भी सेहत का राज छिपा है। दरअसल सेब के छिलके में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। आज हम आपको सेब के सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में बता रहे है।
जानिए सेब के सेवन से मिलने वाले फायदे
अगर आप रोजाना एक सेब खा रहे है तो आपकी सेहत को फायदा ज्यादा होता है, जो इस प्रकार है…
1- पाचन के लिए फायदेमंद
अक्सर अनियमित खानपान से लोगों को पाचन की समस्या सताती है इसके लिए अगर आप सेब का सेवन कर रहे है तो यह अच्छा माना जाता है। दरअसल सेब में पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है जो एक घुलनशील फाइबर है जो आंतों की सफाई करता है और पाचन क्रिया को सही करता है। पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे, कब्ज, गैस, अपच में आ रही दिक्कतों को राहत देने का काम सेब करता है। यहां पर जो लोग अक्सर पेट खराब होने की शिकायत करते है उन्हें सेब को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।
2-वजन घटाने के लिए फायदेमंद
रोजाना आप सेब का सेवन कर रहे है तो यह आपकी मोटापा की समस्या को बढ़ने नहीं देता है। जो लोग वेट लॉस डाइट ले रहे है वे सेब को भी शामिल कर लें। सेब में कम कैलोरी होती है जिसे खाने से पेट देर तक भरा महसूस करता है और बार-बार खाने की आदत आपकी नहीं बढ़ती है।
3- दिल की सेहत के लिए सही
सेब का फायदा आपके प्यारे और नाजुक से दिल को भी मिलता है। सेब में दरअसल फाइबर पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने का काम करता है। इसके अलावा सेब का सेवन करने से ब्लड फ्लो बेहतर बनता है और हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसे जोखिम का खतरा नहीं मंडराता है। इसलिए रोजाना आप एक तो सेब जरूर खाएं।
4-डायबिटीज मरीजों के लिए
सेब का सेवन करने से डायबिटीज रोगियों को भी फायदा मिलता है बशर्ते इसका सेवन कम मात्रा में किया जाएं।यह उनकी भूख को शांत रखता है और ऊर्जा भी देता है। इसके अलावा दिमाग के लिए सेब के फायदे की बात की जाए तो, इसके एंटीऑक्सीडेंट दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और याददाश्त में सुधार करने में मदद करते हैं।
5-त्वचा और बालों के लिए
सेब का सेवन नियमित रूप से कर रहे है तो आपकी त्वचा और बालों को फायदा मिल सकता है। सेब में विटामिन सी का लेवल अधिक होता है जो स्किन को चमकदार और झुर्रियां को भी कम करता है। बालों की सेहत के लिए सेब का सेवन अच्छा होता है।
6- इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाने के लिए सेब का सेवन करना चाहिए यह बेहतर होता है।










