BREAKING

ताज़ा खबरत्यौहार

धनतेरस के दिन इस पौधे को लगाने से होती है कुबेर देव की अपार कृपा, धनतेरस पर जरूर लाएं घर

आज शनिवार 18 अक्टूबर को पूरे देशभर में धनतेरस का पावन पर्व मनाया जा रहा हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि दीपावली के उत्सव की शुरूआत धनतेरस के त्योहार से मानी जाती है। यह दिन मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन पूजा का विशेष महत्व है।इसके अलावा, आप धनतेरस के इस शुभ एवं पावन अवसर पर घर में क्रासुला का पौधा लगा सकते हैं। जिससे आपको कुबेर देव की कृपा के साथ-साथ और भी कई लाभ मिल सकते हैं। इसके साथ ही कुछ अन्य पौधे भी अपने घर में लगा सकते हैं, जिससे काफी शुभ परिणाम मिलते हैं।

वास्तु एवं ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन घर में क्रासुला का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि आप इस पौधे को घर की उत्तर दिशा में लगा सकते हैं, क्योंकि इस दिशा को कुबेर देव की दिशा है।

ऐसा माना जाता है कि, उत्तर दिशा में इस पौधे को लगाने से घर में धन-संपत्ति का आगमन होता है। इसके साथ ही इस पौधे को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है। ऐसा करने से जातक के लिए तरक्की के योग बनने लगते हैं। इसलिए धनतेरस के दिन घर में क्रासुला का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना गया है।मां लक्ष्मी की भी होती है अपार कृपाआपको बता दें, इस पौधे को घर में लगाने से जातक को कुबेर देव के साथ-साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की भी कृपा होती है। जिससे धन संबंधी समस्याओं से आपको छुटकारा मिल सकता है।

इसके अलावा, क्रासुला को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा में कमी आती है। ऐसे में धनतेरस के खास मौके पर इस पौधे को अपने घर जरूर लाएं।ये भी पढ़ें-छठ पूजा की संपूर्ण सामग्री लिस्ट नोट कीजिए, कहीं अधूरी न रह जाए आपकी पूजाये पौधे भी हैं बड़ा शुभज्योतिष बताते है कि, क्रासुला पौधे के अलावा, धनतेरस के खास मौके पर आप शमी का पौधा भी अपने घर में लगा सकते हैं। यह पौधा भी अत्यंत शुभ माना गया है।हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे का संबंध भगवान शिव और शनिदेव से माना जाता है। ऐसे में अगर आप इसे घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

Related Posts