BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

नाली निर्माण जानकारी में टालमटोल, आरटीआई के बावजूद निगम ने नहीं दी पूरी सूचना — भ्रष्टाचार की आशंका

सूचना के अधिकार के तहत नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 01 रायपुर से नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड नंबर 15 में नाली निर्माण के संबंध में दिनांक 13/01/26 को आवेदक ऋषि कुमार उइके के द्वारा जानकारी चाही गई थी।जिस पर जोन क्रमांक 01 के द्वारा दिनांक 03/02/26 को पत्र प्रेषित कर यह दी गई कि यह जानकारी वृहद एवं विस्तृत प्रकृति की है।जिसकी जानकारी दिया जाना संभव नहीं है।

जानबूझ कर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 01 के जनसूचना अधिकारी के द्वारा नियमों की अनदेखी कर जवाब नहीं दिया गया है।जिस पर आवेदक के द्वारा दिनांक 23/02/26 को प्रथम अपील की गई जिस नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू जी के द्वारा सुनवाई की गई सुनवाई के दौरान ही जनसूचना अधिकारी के द्वारा आवेदक को आधी अधुरी जानकारी उपलब्ध कराई गई व शेष जानकारी आज पर्यंत तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।जबकि अपर आयुक्त के यह आदेश पारित किया गया है कि आवेदक को चाही गई समस्त जानकारी निशुल्क उपलब्ध कराई जावे और इस कार्यालय को सूचित करें।

बावजूद उसके नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 01 के द्वारा सूचना प्रदान नहीं की जा रही है।इससे यह स्पष्ट होता है कि वार्ड नंबर 15 में किये गये नाली निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया है क्योंकि नाली निर्माण की कोई आवश्यकता ही नहीं थी बावजूद उसके नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 01 के द्वारा पैसों का बंदरबांट करते हुए नाली निर्माण किया गया है जिसकी जांच किया जाना अति आवश्यक है।आवेदक के द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र एवं नगर पालिक निगम के द्वारा दी गई अधुरी और भ्रामक जानकारी की छाया प्रति आपके अवलोकन के लिए संलग्न है।

Related Posts