

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 51,000 अभ्यर्थियों को किया संबोधित
रायपुर में कुल 257 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित
रायपुर –
रोजगार मेला के 19वें चरण के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर में रोजगार मेले का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया । इस अवसर पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में चयनित कुल 257 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए ।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के लगभग 51,000 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित किया एवं उन्हें नई भूमिका हेतु शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
रायपुर कार्यक्रम
रायपुर रेल मंडल में यह आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कालेज मैदान के पास रायपुर में किया गया । यहां यहाँ कुल 803 में से फिजिकली 257 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए । इसमें रेलवे विभाग के 200, पोस्टल विभाग के 34, स्वास्थ्य मंत्रालय के 7 हिन्दुस्तान कापर लिमिटेड के 5 एवं वित्त बैंक आफ बड़ोदा के 11 अभ्यर्थी शामिल थे ।
मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री दुर्गादास उइके जी माननीय जनजातीय केंद्रीय राज्य मंत्री उपस्थित रहे । साथ ही माननीया सांसद राज्यसभा छत्तीसगढ़ श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी, मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद जी , अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल जी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राहुल गर्ग जी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
रोजगार मेला के इस आयोजनों के माध्यम से युवाओं को रोजगार प्रदान कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में सार्थक योगदान दिया गया । अभ्यर्थियों,जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने इन आयोजनों को अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बनाया ।
।






